रुद्रपुर, मई 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक शुक्रवार को विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारियों के साथ आयोजित हुई। बैठक में एसोसिएशन की 19 सूत्रीय मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन चलाने की रणनीति तैयार की गई। सभी ब्लॉक पदाधिकारियों ने आंदोलन को पूरी मजबूती के साथ सफल बनाने का भरोसा जताया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आंदोलन के प्रथम चरण में 26 मई को सभी ब्लॉकों की कार्यकारिणी उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेगी। दूसरे चरण में 2 जून को प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। तीसरे चरण के तहत 7 जून को जिला मुख्यालय रुद्रपुर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 19 सूत्रीय मांगों को लेकर एससी-एसटी शिक्षक संगठन का आंदोलन तेज इसके बाद चौथे चरण मे...