बुलंदशहर, अप्रैल 13 -- पुलिस कस्टडी से 19 साल पहले फरार हुए 50 हजार के इनामी बदमाश विनोद शर्मा को पुलिस को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलावस्था में गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है।सीओ अनूपशहर विकास प्रताप चौहान ने बताया कि वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार की रात्रि में थाना अनूपशहर क्षेत्र में थाना पुलिस व स्वाट टीम बुलन्दशहर अड्डे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया, जिसको रूकने का इशारा किया गया, नहीं रुका तथा बदमाश द्वारा पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल को तेजी से लेकर संभल रोड की तरफ भागने लगा। यह भी पढ़ें- बुल...