फिरोजाबाद, फरवरी 28 -- न्यायालय ने 19 वर्ष पहले छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया भंग कराने को आंदोलन कर जुलूस निकालकर तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ प्रदर्शन करने, स्थान स्थान पर पुतले फूंकने, अराजकता के मामले में पूर्व विधायक अजीम भाई सहित 5 सपाइयों को दोष मुक्त किया है। सपा के पूर्व विधायक अजीम भाई के नेतृत्व में 18 सितंबर 2007 को छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया भंग कराने को गांधी पार्क में सभा का आयोजन किया था। बाद में पूरे शहर में जुलूस निकाला। बाद में शिकोहाबाद अड्डे पर जाम लगा दिया। वहां मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। बसपा शासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने अजीम भाई, मुकेश कुमार, गुलाम साबिर, छुट्टन खां तथा महबूब अजीज के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने विवेचना के बाद उनके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमा अपर जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.