जबलपुर, मार्च 21 -- 19 साल की एक लड़की को मध्य प्रदेश से ले जाकर राजस्थान में बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से पिछले साल दिसंबर में लापता हुई 19 साल की लड़की को कथित तौर पर राजस्थान ले जाया गया। वहां उसे 2 लाख रुपए में बेच दिया गया। खरीदार ने जबरन उससे शादी की और करीब दो महीने तक उसका यौन उत्पीड़न किया। राजस्थान में उसके ठिकाने का पता चलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची और उसे बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।लड़की बरामद, 2 गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी कौरव ने एएनआई को बताया कि दिसंबर में अधारताल थाने में एक गुमशुदा लड़की की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद मामले की जांच के लिए एक विशेष जां...