नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- ज्यादातर इंजीनियरिंग छात्र कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने और अच्छे प्लेसमेंट की तैयारी में जुटे रहते हैं। लेकिन 19 साल के ध्रव्य शाह की कहानी काफी अलग है। ध्रव्य शाह ने बेहद कम उम्र में ही टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप की दुनिया में अपनी अलग राह बना ली। महज 19 साल की उम्र में उन्होंने सुपरमेमोरी नाम की AI स्टार्टअप खड़ी कर दी, जिसका मकसद एआई सिस्टम को इंसानों की तरह लंबे समय तक जानकारी याद रखने में मदद करना है। रिपोर्ट के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि उनके स्टार्टअप ने गूगल, ओपनएआई और क्लाउडफ्लेयर जैसी बड़ी टेक कंपनियों से जुड़े निवेशकों से 30 लाख डॉलर यानी करीब 25 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई है।कौन है ध्रव्य शाह ध्रव्य शाह मुंबई के रहने वाले हैं। ध्रव्य का सफर कम उम्र में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से शुरू हुआ। उन्होंने इंजीनियरि...