गोरखपुर, जून 17 -- गोरखपुर। नगर निगम के जलकल विभाग द्वारा महानगर के 19 वार्डों में जलापूर्ति पाइप लाइन का विस्तार, पुरानी पाइप लाइन के बदलने और सीवर लाइन के विस्तार का कार्य किया जाएगा। परियोजना के तहत होने वाले 25 कार्यों पर तकरीबन 01.16 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। परियोजना के तहत 2921 मीटर में जलापूर्ति पाइपलाइन विस्तार का काम होगागा। तकरीबन 3176 मीटर में पुरानी जलापूर्ति पाइप को बदला जाएगा। इसके अलावा कई वार्डों में सीवर लाइन का विस्तार किया जाएगा। जलकल के सहायक अभियंता राकेश यादव ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही काम शुरू कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- 63.10 करोड़ से सीवर लाइन डालने को चार वार्डों में सर्वे शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...