पूर्णिया, फरवरी 6 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।निःस्वार्थ सेवा, अनुशासन और समर्पण की मिसाल कायम करने वाले चर्चित शिक्षक नवीन कुमार सिंह अपने 19 वर्षों के गौरवशाली सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हो गए। अपने पूरे कार्यकाल के दौरान उन्होंने न तो कभी अनुपस्थिति दर्ज कराई और न ही एक दिन का अवकाश लिया, जो शिक्षा जगत में एक दुर्लभ उदाहरण है। वर्ष 2007 में शिक्षक पद पर बहाल हुए नवीन कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय असकतिया में कार्यरत रहे। विद्यार्थियों के प्रति उनका स्नेह और लगाव इतना गहरा था कि उन्होंने अपने छात्रों को ही अपना परिवार माना। शिक्षा के प्रति पूर्ण समर्पण के कारण उन्होंने जीवन में विवाह तक नहीं किया, जो उनके त्याग और सेवा भाव को दर्शाता है। उनके सेवानिवृत्त होने के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय असकतिया परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किय...