बलरामपुर, अक्टूबर 4 -- हरैया क्षेत्र के एक गांव का मामला, 28 सितंबर की सुबह बिना बताए निकली थी युवती, पुलिस ने शुरू की तलाश बलरामपुर, संवाददाता। हरैया थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी की तलाश कराने की गुहार लगाई है।तहरीर के अनुसार युवती की करीब पांच महीने पहले श्रावस्ती जिले के एक गांव निवासी युवक से शादी हुई थी। इन दिनों वह मायके में रह रही थी। 28 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे पिता की गैरमौजूदगी में वह घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।इसके बाद पिता ने तीन अक्तूबर को हरैया थाने में सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में बीएनएस ...