भदोही, अप्रैल 19 -- भदोही। जिले की पुलिस ने 19 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। ज्ञानपुर पुलिस ने राम का पूरा से एक, कोइरौना ने बारीपुर से चार, चौरी ने गोविंदपुर से चार, औराई ने सेऊर से दो, थाना गेट से एक, पीपरतर कैथान से एक, नरथुआ से एक, ऊंज ने पिल्खुना से एक, कुरमैचा से तीन, बयांव से एक व्यक्ति समेत कुल 19 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...