19 लाख की लागत से बनी नाली ढही, खड़ंजा बैठा
बुलंदशहर, अप्रैल 28 -- औरंगाबाद नगर पंचायत के मोहल्ला वार्ड एक स्थित तालमनगर रोड से भाजपा नेता लक्ष्मण सैनी के मकान तक बनी सड़क कई जगह से बैठ गई है। जबकि नाली की दीवार ही पूरी तरह से ढह गई है। सूचना देने के बाद भी सड़क क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। नगर पंचायत ने सड़क की मरम्मत कराना उचित नहीं समझा है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती योजना के तहत जिला नगरीय विकास अभिकरण(डूडा) ने 19.22 लाख की लागत से गली में इंटरलॉकिंग के साथ नाली का निर्माण कार्य कराया था। निर्माण कार्य में भारी अनियमितता के चलते बनाई गई सड़क कई स्थानों पर से बैठ गई है।जबकि सड़क के एक हिस्से से नाली पूरी तरह ढह गई है। मोहल्ला निवासी पिंटू सैनी का कहना है कि छह महीने पहले सड़क बनकर तैयार हुई थी।जो बनने के बाद ही टूटने लगी है। कई बार नगर पंचायत को मामले से अवगत कराया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.