बागपत, जून 23 -- दाहा। मांगरौली गांव में खेतों तक जाने वाले मार्ग पर 19 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खड़ंजा निर्माण कार्य का सोमवार को बिनौली ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर उर्फ चीकू ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में सुनील शर्मा, महेश त्यागी, रामेश्वर प्रधान, कृष्ण त्यागी, श्याम सुंदर, वीरेंद्र तोमर, जल सिंह, ग्राम प्रधान ब्रजवीर सिंह, मुकेश कुमार, धीरज शर्मा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...