भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्रि (चैती दुर्गा) इस बार 19 मार्च गुरुवार से शुरू होकर 27 मार्च शुक्रवार तक मनाया जाएगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस व्रत की शुरुआत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना के साथ होगी। इस दौरान श्रद्धालु घरों और मंदिरों में कलश स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना करेंगे तथा दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। जगन्नाथ मंदिर के पंडित समीर मिश्रा ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन 19 मार्च को मां शैलपुत्री की पूजा के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसका समापन 27 मार्च को नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ होगा। इसी दिन रामनवमी भी मनाया जाएगा। नवरात्रि के दौरान इन नौ दिनों तक माता के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी और भक्त उपवास रखकर माता से सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। उन्होंने बताया कि ध...