बागपत, मार्च 10 -- बड़ौत। इस वर्ष चैत्र नवरात्र 19 मार्च से प्रारंभ होकर पूरे नौ दिनों तक चलेगा, जिससे भक्त पूरे नौ दिन व्रत और पूजा-अर्चना कर सकेंगे। नवमी को भगवान राम का जन्मोत्सव रामनवमी मनाया जाएगा। इस बार माता का आगमन पालकी (डोली) पर हो रहा है और उनका गमन हाथी पर होगा। पंचवटी मंदिर के पुरोहित पंडित कुंदन भारद्वाज ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पालकी पर आगमन को आर्थिक मंदी, प्राकृतिक प्रकोप या कुछ चुनौतियों का संकेत माना जाता है। हाथी पर प्रस्थान समृद्धि, अच्छी बारिश और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। 19 मार्च को सुबह 6:02 बजे सूर्योदय के बाद चैत्र शुक्ल प्रतिपदा प्रारंभ होगी, इसी दिन से हिंदू नववर्ष का भी शुभारंभ माना जाएगा। बांके बिहारी मंदिर के पुरोहित पंडित सीताराम शास्त्री ने बताया कि 25 मार्च को सप्तमी, 26 को महा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.