मधेपुरा, मार्च 12 -- सिंहेश्वर । बिहार के सुप्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वरनाथ की नगरी में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़ को देखते हुए सिंहेश्वर मेला अब 19 मार्च तक चलेगा। इस बाबत मेला संवेदक जितेंद्र कुमार उर्फ सिंटू और मेला के सहयोगी डॉ. आभाष आनंद झा ने कहा सिंहेश्वर मेला परिसर में पर्यटकों के साथ दर्शकों की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ रही है। जिला प्रशासन से आग्रह किया गया की भीड़ को देखते हुए मेला की अनुमति 19 मार्च तक किया जाए। इससे पहले 17 मार्च तक की अनुमति थी । जबकि हरेक दिन मंदिर में दर्शन पूजन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु बाबा की पूजा कर मेले का लुत्फ उठाते हैं। लोगों की भीड़ बढ़ने से मेला को तीन दिन बढ़ाने का संवेदक ने निर्णय लिया है। मेला संवेदक जितेंद्र कुमार सिंटू एवं संवेदक सहयोगी डॉ. आभाष आनंद झा ने कहा जिला प्रश...