रांची, मार्च 17 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी प्रत्याशियों को अपने चुनावी आय-व्यय का पूरा ब्यौरा जमा करना होगा। इस संबंध में जिला प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों को नोटिस जारी कर 19 मार्च को समाहरणालय में उपस्थित होकर विवरण जमा करने का निर्देश दिया है। निर्देश के अनुसार, चुनाव प्रचार के दौरान हुए खर्च और प्राप्त धनराशि का विस्तृत लेखा-जोखा निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विवरण जमा नहीं करने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। इस प्रक्रिया को पारदर्शिता और चुनावी नियमों के पालन के लिए जरूरी बताया गया है। समाहरणालय में इस दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है, जिसे लेकर प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां भी शुरू कर द...