अमरोहा, मार्च 15 -- मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन के संयोजन में चुचैला कलां स्थित किसान सेवा केंद्र पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक हुई। बैठक में संगठन द्वारा एमएसपी पर गारंटी कानून बनाए जाने तथा किसानों को फसलों के उचित दाम दिलाने की मांग पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसानों की मांगों को लेकर 19 मार्च 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली महापंचायत में क्षेत्र के अधिक से अधिक किसान भाग लेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत, कलुआ खां, पूर्व हाजी कंवर, लीला खां, नसीम अख्तर, शाहदीन, कासिमुद्दीन, जाबिर, कालूवीर सिंह, मुन्नू खां आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...