छपरा, मई 4 -- डीएम ने जारी किया दिशा- निर्देश जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार का व्यवधान बर्दाश्त नहीं पेज छह की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में जुटे शिक्षकों और कर्मियों के लिए बड़ी राहत और स्पष्ट निर्देश सामने आए हैं। अब उन्हें अपनी नियमित उपस्थिति को लेकर किसी तरह की असमंजस की स्थिति नहीं रहेगी, क्योंकि जिला प्रशासन ने मार्क ऑन ड्यूटी को पूरी तरह विभागीय ड्यूटी के बराबर मान्यता दे दी है। इस निर्णय से न केवल कार्य में पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य की गति भी तेज होगी। यह भी पढ़ें- संसाधनों के बिना ही मैदान में उतरे जनगणना कर्मीनिर्देश का विवरण सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा सोमवार को जारी निर्देश में कहा गया है कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण व मकानों की ...