मोतिहारी, मई 4 -- मोतिहारी, हिप्र.। जिले में 19 मई से पंचायतों में सहयोग शिविर का शुभारंभ कर दिया जायेगा। इसके लिये प्रखंड व पंचायत का निर्धारण कर दिया गया। सभी पंचायतों में अलग-अलग अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन होगा। आदापुर के आंधरा व मझरिया, छौड़ादानों के भेलवा व महुआवा, रामगढ़वा के अधकपरिया व जैतापुर, रक्सौल के नोनियाडीह व धनगढ़वा कौरिहार, बनकटवा के बनकटवा व जीतपुर, चिरैया के खोरा व सरौरगढ़, ढाका के करसहिया व गहई, घोड़ासहन के गुर्मिया व बगही भेलवा, मधुबन के दुलमा व भेलवा , पकड़ीदयाल के सिरहा व सुन्दरपट्टी, पताही के बलुआ जुलफेकराबाद व बखरी, फेनहारा के खानपिपरा व रुपौलिया, तेतरिया के कोठिया व पुनास लहलादपुर, बंजरिया के जनेरवा व पचरुखा म...