मुंगेर, मई 12 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। 19 मई 2026 को जानकीनगर पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में आने वाले लाभुकों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए मंगलवार को सदर प्रखंड सभागार में तैयारी बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ विश्वजीत कुमार तिवारी ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर को लेकर पूरी तैयारी रखें और अधिक से अधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा सुनिश्चित करें। -- यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर का उद्देश्य नागरिकों की बेहतर सेवा, लापरवाही बर्दाश्त नहींबीडीओ ने कहा- लाभुकों को न हो कोई परेशानी: बीडीओ विश्वजीत कुमार तिवारी ने साफ कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने-अपने स्टॉल पर जरूरी दस्तावेजों और कर्मियों के साथ समय से मौजूद ...