19 पैरामीटर पर विद्यालयों को संतृप्त करने पर जोर
बलिया, जून 24 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को प्रधानाध्यापक तथा खंड शिक्षा अधिकारी की समन्वय बैठक हुई। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से किया। कार्यशाला में एआरपी अभिषेक यादव, सुदीप तिवारी, आशुतोष कुमार सिंह व शशिकांत सक्सेना ने निर्धारित विषय बिंदुओं पर विचार रखे।वरिष्ठ शिक्षक संकुल कोदई दयाशंकर ने शिक्षा उन्नयन के लिए सुझाव प्रस्तुत किए। बीईओ ने 19 पैरामीटर पर विद्यालयों के कायाकल्प की समीक्षा की। विद्यालय परिसर के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को हटाने के साथ ही नवीन नामांकन तथा बच्चों की नियमित उपस्थिति पर चर्चा हुई। अंत में दयाशंकर ने निपुण शपथ ग्रहण कराया। इस दौरान रामकृष्ण मौर्य,वीरेंद्र यादव, दयाशंकर, बच्चालाल, महबूब आलम आदि थे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.