गौरीगंज, जुलाई 8 -- शुकुल बाजार। विकास खंड के दो विद्यालयों अब्दुल्ला बाहरपुर और बलापुर सहित जिले के 19 पीएमश्री परिषदीय विद्यालयों में जल्द ही आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित होंगी। इन प्रयोगशालाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विज्ञान की प्रयोग आधारित शिक्षा मिलेगी। जिससे उनकी विषय की समझ बेहतर होगी और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल बच्चों को विज्ञान की पढ़ाई को सिर्फ किताबों तक सीमित रखने की बजाय प्रयोगों के ज़रिए समझने का मौका देगी, जिससे उनकी वैज्ञानिक सोच मजबूत होगी। जनपद के 13 विकासखंडों में 1570 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें से 19 विद्यालयों का चयन पीएमश्री योजना के तहत किया गया है। चयनित विद्यालयों में कार्यदायी संस्था के माध्यम से आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। बजट उपलब्ध होने के बाद स्थापना का...