जौनपुर, जून 26 -- जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 29 एवं 30 जून को होगी। इस वर्ष कुल 19 विषयों में प्रवेश के लिए परीक्षा प्रस्तावित है। प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी समर्थ लॉगिन के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचे तथा अपने साथ प्रवेश पत्र और एक वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं। परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर प्रतिबंधित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...