नई दिल्ली, मार्च 8 -- न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर का अहमदाबाद में भीड़ को खामोश करने का सपना सपना ही रह गया। उनकी हसरत थी कि जिस तरह पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड की खूंखार बल्लेबाजी की बदौलत वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम को सन्नाटे से भर दिया था, कीवी भी कुछ वैसा ही करेंगे। लेकिन ये नहीं हुआ। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर 2023 को करोड़ों दिलों को तोड़ने वाली उस हार की याद भले ही नहीं मिट सकती, लेकिन अब भारत ने उसी मैदान में टी20 विश्व कप जीतकर उस कड़वी याद को पीछे छोड़ दिया है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप पर कब्जा किया है। इसके साथ ही भारत ने हिस्ट्री रिपीट भी की और डिफीट भी। एक साथ कई सारे ऐसे कारनामे किए जो वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार ...