बांदा, मार्च 7 -- बांदा। संवाददाता बबेरू में ग्रामीणों का तहसील परिसर मे क्रमिक अनशन 19 वे दिन भी जारी रहा । तहसील समाधान दिवस सौंपे ज्ञापन में सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच का आदेश दिया। वहीं ग्रामीणों ने 10 मार्च से आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया। ग्राम पंचायत पल्हरी गांव के ग्रामीण बसन्त लाल के नेतृत्व मे आघा सैकडा ग्रामीणों ने तहसील प्रांगण मे 19 वे दिन भी क्रमिक अनशन ग्रामीण बैठे हैं। अपात्रों को आवास दिए जाने का आरोप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...