19 जून को सजेगा मां भगवती का 9वां विशाल जागरण दरबार
शामली, जून 17 -- ग्राम हसनपुर लुहारी में 19 जून को मां भगवती का 9वां विशाल जागरण दरबार भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। आयोजकों के अनुसार जागरण में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचकर मां भगवती के दर्शन कर भजनों का आनंद लेंगे। जागरण का आयोजन शुक्रवार, 19 जून की रात्रि को शिव मंदिर के निकट, बिजेंद्र सैनी जी की चरखी में किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक पंडित गौरव शर्मा (बर्फानी), लोकेश शर्मा, सोनम शर्मा तथा टी-सीरीज फेम सिंगर प्रेम मेहरा अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियां आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं धार्मिक झांकियों से सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.