19 जुलाई को होगा हिंदू विवाह सम्मेलन
मुरादाबाद, जुलाई 1 -- मुरादाबाद। भारतीय संस्कृति रक्षा अभियान ने बुधवार को आयोजित बैठक में 19 जुलाई को विराट हिंदू विवाह सम्मेलन कराने का निर्णय लिया है। इसमें 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह 251 युवक-युवतियों का परिचय कराया जाएगा। परिचय सम्मेलन रेड सफायर बैंक्वट हाल में होगा। संस्था के संस्थापक धीरशांत दास ने बताया सम्मेलन में नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का आवश्यक सामान दिया जाएगा। कार्यक्रम में दानवीरों को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा समाज में ऐसे अनेक परिवार हैं जो आर्थिक रूप से बच्चों के विवाह करने में सक्षम नहीं हैं। यदि समाज ने ऐसे लोगों का हाथ नहीं थामा तो जनसंख्या संतुलन बिगड़ सकता है। इसलिए सभी को ऐसे आयोजनों में सहभागिता करनी चाहिए। उपदेश अग्रवाल, रामजी गुप्ता, विनीत गुप्ता,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.