नई दिल्ली, जनवरी 12 -- ऑनर अपना नया फोन वाला है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम Honor Magic 8 RSR है। यह फोन 19 जनवरी को ऑनर मैजिक 8 प्रो के साथ मार्केट में एंट्री करेगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस फोन का एक टीजर पोस्टर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि फोन दो कलर ऑप्शन- पर्पल और ब्लैक में आएगा। फोन के बैक पैनल पर स्क्वर्कल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, इसी बीच एक चाइनीज टेक ब्लॉगर ने इसके स्पेक्स को शेयर करके यूजर्स की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं लीक में इस फोन के बारे में क्या जानकारियां दी गई हैं।इन फीचर्स के साथ आ सकता है फोन लीक के अनुसार कंपनी इस फोन में 6.71 इंच का LTPO OLED 1.5K डिस्प्ले देने वाली है। डिस्प्ले क्वॉड-कर्व्ड ...