फिरोजाबाद, जून 19 -- एका थाना क्षेत्र में अपनी बहन के घर एक कार्यक्रम में आया हाथरस निवासी युवक गुरुवार को नहर में नहाते समय गहरे पानी में डूब गया था। 19 घंटे बाद शुक्रवार को उसका शव नहर में उतराता मिला। पीएसी और ग्रामीण गोताखोरों के उसका शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जिला हाथरस के थाना हसायन क्षेत्र के गांव बरसामई निवासी 19 वर्षीय जितेंद्र पुत्र ओमवीर गुरुवार को अपनी बहन मंजू देवी की ससुराल गांव पिलख्तर जैत आया हुआ था। गुरुवार दोपहर 1.30 बजे वह नगला भजना पुल पर नहर में नहाने गया था। उसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। यह भी पढ़ें- बहन के घर आया युवक नहर में डूबा, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम शाम तक शव नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने अवागढ़-मुस्तफाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया था। रात में आगरा 15 वीं वाहिनी पीएसी के गोताख...