कन्नौज, मई 5 -- विकास खंड क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 19 गौ आश्रय स्थल बने हुए हैं। यहां मौजूद गौवंशों के लिए 851 क्विंटल भूसा दान में एकत्र किया गया। मंगलवार को एकत्र किया गया भूसा सभी गौशालाओं में भिजवा दिया गया। खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने बताया कि क्षेत्र की ग्राम पंचायत लड़ैता, कसावा, शाहजहांपुर, अल्हनापुर, जसुआमई, भौराजपुर, भगवंतपुर, खुबरियापुर, अहिरूआ राजारामपुर, घिलोई खास, कैरदा, सलेमपुर, मिघौली, करमुल्लापुर, नगला दिलू, भावलपुर, खोजीपुर, रतनपुर व भोजपुर निगोह गांव में गौ आश्रय स्थल संचालित हैं। इन गौशालाओं में मौजूद गौवंशों के लिए अभियान चलाकर पूर्ति विभाग, ग्राम प्रधानों, सचिव, समाजसेवियों व अन्य लोगों से भूसा दान में एकत्र किया गया। बीडीओ ने बताया कि दान में एकत्र किया गया 851 क्विंटल भूसा मंगलवार को सभी गौशालाओं...