बदायूं, फरवरी 16 -- बदायूं, संवाददाता। मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी को रस्तोगी धर्मशाला में मनायी जाएगी। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शोभायात्रा विरुआबाड़ी मंदिर से निकाली जाएगी। जयंती की सफलता के लिए आर्य समाज चौक स्थित रस्तोगी धर्मशाला में बैठक की गयी। जिसमें जयंती समारोह समिति संयोजक ने बताया कि स्कूली बच्चों के भाषण सहित तमाम कार्यक्रम होंगे। तीन बजे से बिरूआबाड़ी मंदिर से भव्य शोभायात्रा शुरू होगी जो पथिक चौक, टिकटगंज, सरार्फा बाजार होती हुई आर्यसमाज चौक पर संपन्न होगी। संजय राना, हरिकृष्ण वर्मा, प्रमोद शर्मा,अनिल जाधव, शिवाजी मराठा, सिकंदर पटेल, हरि मराठा, प्रशांत कुमार जाधव, संजय मराठा, अमन राज, दिलीप जाधव मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...