फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। लेखपाल भर्ती परीक्षा जनपद के 19 केंद्रों पर 21 मई को करायी जायेगी। परीक्षा सकुशल और शुचितापूर्ण ढंग से कराये जाने को तैयारियां चल रही हैं। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा दिवस पर सुबह सात बजे टे्रजरी पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रश्न पत्रों के सुरक्षित वितरण और परीक्षा प्रक्रिया की सतत निगरानी सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए ग हैं। परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, कागज के टुकड़े, प्लास्टिक पाउच, पर्स, स्मार्ट बैड, स्मार्ट वाच, हैंडबैग को ले जाना वर्जित रहेगा। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश नहीं रहेगा। डयूटी पर लगाये गये सभी अधिकारी, कर्मचारी अपना आईडी कार्ड धारण करेंगे। यह भी पढ़ें- लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारी पू...