बांका, अप्रैल 15 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित प्रतियोगी परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा के उपरांत अनुमंडल कार्यालय, बांका द्वारा जारी खैरियत प्रतिवेदन में यह जानकारी दी गई है कि सभी केंद्रों पर प्रशासनिक सतर्कता और निगरानी के बीच परीक्षा सुचारु रूप से संचालित हुई। मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली 2:30 बजे से 4:30 बजे तक चली। आंकड़ों के अनुसार प्रथम पाली में कुल 3244 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि द्वितीय पाली में 3232 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यह भी पढ़ें- 19 केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न दोनों पालियों को मिलाकर देखा जाए तो बड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.