जौनपुर, मार्च 14 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आज और कल जिले के 19 केंद्रों पर होगी। परीक्षा की कुशलता के लिए विशेष रणनीति बनायी गई है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह खुद नजर बनाए हुए हैं। परीक्षा के दौरान कहीं भी नकल न होने पाए इसके लिए कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है।सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, सीसीटीवी निगरानी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रखने का निर्देश है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.