बागेश्वर, जुलाई 1 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। 19 कुमाऊं रेजिमेंट का 48वां स्थापना दिवस बुधवार को बागेश्वर में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों की ओर से मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। बागेश्वर में रेजिमेंट का यह तीसरा मिलन समारोह रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ रेजिमेंट के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। सियाचिन ग्लेशियर सहित विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों में देश की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त जवानों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा। वक्ताओं ने 19 कुमाऊं रेजिमेंट के 48 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, वीरता और सैन्य परंपराओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रेजिमेंट ने हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में देश की सीमाओं की रक्षा करते ह...