नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- सोशल मीडिया के दौर में कब कौन सी कहानी लोगों के दिल और दिमाग पर छा जाए यह कहना मुश्किल है। इन दिनों एक ऐसी ही कहानी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक 19 साल की लड़की ने बिना किसी औपचारिक डिग्री के सीधे BMW जैसी बड़ी कंपनी में नौकरी हासिल कर ली। इस खबर ने युवाओं के बीच एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या आज के समय में डिग्री से ज्यादा अहमियत स्किल और पर्सनल ब्रांडिंग की हो गई है? यह कहानी कंटेंट क्रिएटर गौरी एम के इर्द-गिर्द घूमती है जिनके बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी मजबूत सोशल मीडिया पहचान के दम पर एक फुल टाइम मार्केटिंग रोल हासिल किया। सबसे दिलचस्प बात यह बताई जा रही है कि उन्होंने न तो किसी को पिच किया और न ही कोई कोल्ड ईमेल भेजा फिर भी उन्हें ऑफर मिला।सोशल मीडिया बना डिजिटल...