बहराइच, अप्रैल 27 -- बहराइच, संवाददाता। महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से निरंतर जागरूकता और टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को सीएचसी विशेश्वरगंज में 19 किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का जीवन रक्षक टीका लगाया गया। टीकाकरण के साथ-साथ अस्पताल में मौजूद महिलाओं और उनके अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, कारण और इसके बचाव के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुणाल मिश्रा ने ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन समय रहते एचपीवी का टीका लगवाने से इस बीमारी को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील किया है कि वे अपनी बेटियों के बेहतर और स्वस्थ भविष्य के लिए आगे आएं और...