गाज़ियाबाद, मई 30 -- गाजियाबाद, संवाददाता। नगर निगम के विभिन्न वार्डों में 19 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का महापौर ने शिलान्यास किया। इनमें नाले, सड़क व पार्क का सौंदर्यीकरण शामिल हैं। सबसे अधिक ध्यान चिरंजीव विहार, कविनगर, वसुंधरा जैसे इलाकों में जलभराव खत्म करने पर दिया गया है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि 17 करोड़ 38 लाख रुपये से अकेले नाला निर्माण के कार्य कराए जा रहे हैं। वार्ड 91 कविनगर में 4.04 करोड़, वार्ड 56 चिरंजीव विहार में 4.85 करोड़, वार्ड 74 वसुंधरा में 4.35 करोड़ और वार्ड 35 त्रिवेणी में 4.14 करोड़ से नाले बनेंगे।इसके अलावा वार्ड 56 में सड़क व डिवाइडर के लिए 40 लाख, वार्ड 69 लोहिया नगर में 28 लाख, वार्ड 96 व 62 में पार्कों के लिए क्रमशः 19.96 लाख व 68 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।महापौर ने बताया कि बारिश में चिरंजीव विहार ...