वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। महिला साड़ी कारोबारी के जीएसटी पोर्टल से गुजरात के चार फर्मों के नाम फर्जी इनवॉइस भेजकर करीब 19 करोड़ की कर चोरी कराने के मामले में कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है। रिटर्न दाखिल करने के नाम पर सीए ने जीएसटी से संबंधित लॉग इन, पासवर्ड आदि लिया था। चोरी-छिपे वह कर चोरी कराता रहा। कोर्ट के आदेश पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है।

महिला कारोबारी की शिकायत फुलवरिया की सुप्रिया यादव साड़ी कारोबारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि महमूरगंज की गोविंदनगर कॉलोनी निवासी सोमेश कुमार खुद को सीए बताता था। कारोबारी की फर्म वाराणसी सिल्क वर्ल्ड का जीएसटी 28 अगस्त 2024 को पंजीकृत है। सोमेश को रिटर्न भरने के लिए वह सभी जरूरी कागजात भेजती थी। बीते साल जून में बैंकिग कार्य के लिए रिटर्न फाइलिंग के बारे में सोमेश से ...