संभल, मार्च 7 -- श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट चंदौसी के वर्ष 2026 के कार्यकारिणी चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कैथल गेट स्थित एक प्रतिष्ठान पर निर्वाचन कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान समाज के कई लोग मौजूद रहे। निर्वाचन कार्यालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मोरमुकट वार्ष्णेय तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार वार्ष्णेय और सुशील कुमार वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से चुनाव की अधिसूचना और नियमावली जारी की। घोषित कार्यक्रम के अनुसार ट्रस्ट के चुनाव के लिए प्रत्याशी 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक नामांकन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकेंगे। 4 अप्रैल को प्राप्त नामांकन पत्रों की घोषणा करते हुए सूची निर्वाचन कार्यालय पर चस्पा की जाएगी। इसके बाद 5 और 6 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है। वहीं 6 अप्रैल को ...