शामली, अप्रैल 12 -- अखिल भारत वर्षीय ब्रहमण महासभा द्वारा आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाई जायेगी। शहर के चौधरी चरण सिंह बारातघर में हवन यज्ञ और विचार गोष्ठी के साथ विशाल भंडारों का आयोजन होगा। रविवार को कार्यक्रम आयोजक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि अखिल भारत वर्षीय ब्रहमण महासभा द्वारा आगामी 19 अप्रैल को संस्था द्वारा प्रथम भगवान परशुराम की जयंती मनाई जायेगी। यह कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह बारातघर में होगा। सवेरे 10 बजे हवन यज्ञ होगा, जिसके बाद दोपहर 12 बजे विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष बीड़ी शर्मा, शिवमोहन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पंडित त्रिभून शर्मा, अंजू अग्रिहोत्री, लोकेश वत्स, राकेश शर्मा रहेगे। उन्होने सभी समाज के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक स...