हाथरस, अप्रैल 13 -- सासनी।कस्बा में 19 अप्रैल को होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। कार्यक्रम आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को ब्राह्मण धर्मशाला में बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कार्यक्रम व शोभायात्रा के रूट व समय की जानकारी ली।समिति के सदस्यों ने सयुंक्त रूप से बताया कि 19 अप्रैल को को सुबह 10 बजे से भगवान परशुराम का जलाभिषेक एवं वृंदावन के आचार्यों द्वारा हवन यज्ञ कर पूजा अर्चना की जाएगी, शाम चार बजे से कस्बा में शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो कि बस स्टैंड ब्राह्मण धर्मशाला से शुरू होगी। इस मौके पर रूपेश उपाध्याय,दाऊदयाल शर्मा,धर्मेंद्र शर्मा,कांता पचौरी,बंटी प्रधान,विकास शर्मा,सेट्टी दीक्षित,नीलू पंडित,विष्णु शर्मा,भोलू पंडित,कालू पंडित,शुभम उपाध्याय,अर्चित गौतम,राहुल पहलवान, मनोज रावत,स्व...