चतरा, अप्रैल 17 -- चतरा संवाददाता 19 अप्रैल रविवार को आयोजित होने वाली झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं एसपी सुमित कुमार अग्रवाल द्वारा संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित कर परीक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। चतरा जिला में इसके लिये कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4,280 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। यह भी पढ़ें- खूंटी में दो पालियों में कल होगी परीक्षा, 3357 अभ्यर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.