नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस बार अक्षय तृतीया पर्व 19 अप्रैल रविवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषचार्य विभोर इंदुसुत के अनुसार तृतीया तिथि 19 अप्रैल की सुबह 10:49 बजे पर शुरू होगी और 20 अप्रैल को सुबह 7:27 बजे तक रहेगी। लेकिन मुख्य रूप से तृतीया तिथि 19 अप्रैल को ही है। 20 अप्रैल को सुबह 7:27 बजे पर ही तृतीया समाप्त है। उस दिन अक्षय तृतीया के पूजन, नवीन वस्तुओं और आभूषणों की खरीदारी और अन्य मांगलिक विवाह कार्य आदि के लिए दिन में तृतीया तिथि उपस्थित नहीं रहेगी।इन कार्यों के लिए श्रेष्ठ है अक्षय तृतीया का मुहूर्त विभोर इंदुसुत के अनुसार इस दिन विवाह कार्य जैसे रिश्ता रोकना, वाग्दान संस्कार, विवाह संस्क...