बागेश्वर, अप्रैल 10 -- पंकज डसीला, कांडा। कांडा पृथक ब्लॉक की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों का क्रमिक अनशन 19वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है। लोगों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वह आंदोलन में डटे रहेंगे। शुक्रवार को आंदोलन से जुड़े लोग कालिका मंदिर परिसर में पहुंचे। यहां चल रहे महातस्या के तहत चल रहे क्रमिक अनशन पर हीरा सिंह कर्म्याल व आलम सिंह मेहरा अनशन पर बैठे। उन्होंने कहा कि ब्लॉक की मांग उत्तराखंड राज्य से भी पहले की है, राज्य बने हुए ही 25 साल हो गए हैं, लेकिन कांडा ब्लॉक आज तक नहीं बन पाया है। सरकार ने हमेशा ही क्षेत्र की उपेक्षा की है, जबकि क्षेत्र के लोग सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.