बिजनौर, जून 4 -- नूरपुर। स्योहारा रोड स्थित आरआर पब्लिक स्कूल में 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। विगत दिनों यह प्रमाण पत्र लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी का शानदार हिस्सा बनने पर आर आर पब्लिक स्कूल के बच्चों को भारत स्काउट गाइड द्वारा दिए गए थे। स्कूल की शिक्षिका मीनू वर्मा के दिशा निर्देश में भारत गाइड की ओर से अक्षा, इफरा शाहिद, भूमि, तेजस्वी डबास, पलक दत्त, तन्वी, भूमिका राजपूत, गुरप्रीत कौर, मनुश्री कंधालिया, आराध्या चौहान ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने बताया कि स्कूली बच्चों को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, भारत स्काउट और गाइड के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह का उद्वोधन बच्चो को सुनने को मिला। उ...