मोतिहारी, जनवरी 24 -- डुमरियाघाट, निसं। थाना क्षेत्र के राजमार्ग 27 पर सरोतर पहल के समीप शुक्रवार को पुलिस ने कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब पकड़ा है। वही मौके से एक तस्कर को पकड़ा है। गिरफ्तार तस्कर मोहनलाल है। जो हरियाणा के सोनीपत जिला के गोहाना थाना क्षेत्र के गामड़ी गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि राजमार्ग 27 पर वाहन जांच के दौरान कार की तलाशी ली गयी। जिसमे 39 कार्टन और 24 पीस विदेशी शराब जप्त किया। जिसकी कुल संख्या 1896 है। वहीं पुलिस ने मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मेडिकल जांच के बाद तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वही शराब व कार जब्त कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...