189 पीस विदेशी शराब बरामद, धंधेबाज फरार
बक्सर, जून 1 -- इटाढ़ी, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पुरुषोत्तमपुर-फतेहपुर सड़क मार्ग पर एक वाहन की तलाशी ली। इस दौरान कार से 189 पीस 200 एमएल विदेशी शराब बरामद की गई। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान शराब का धंधेबाज फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष सोनू पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन की जांच की गई, जिसमें 189 पीस 200 एमएल विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- पुलिस छापेमारी में 10 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार बताया कि फरार धंधेबाज की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.