प्रयागराज, मार्च 16 -- अलीगढ़ और आगरा में स्कूल बस हादसों के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार को प्रयागराज एआरटीओ की ओर से स्कूली वाहनों की जांच की गई। 151 वाहनों की फिटनेस ठीक नहीं पाई गई। दस्तावेज न होने पर 188 वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया गया। संबंधित मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि जिले में लगभग 2400 स्कूल वाहन हैं। जांच के दौरान 251 वाहनों की फिटनेस फेल पाई गई, जबकि 188 वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया गया है। शासन के निर्देश पर 1 से 15 अप्रैल तक स्कूल वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्कूल संचालकों को निर्देश दिया गया है कि विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का गठन कर नियमित बैठकें कराएं और वाहनों के सभी दस्तावेज, ड्राइवर का पुलिस सत्यापन व स्व...