लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 1 -- लखीमपुर, संवाददाता। दिव्यांग बच्चों को सोमवार को रिसोर्स सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सहायक उपकरण बांटे गए। मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार, बीएसए प्रवीण तिवारी ने जिला समन्वयक माला श्रीवास्तव की मौजूदगी में 229 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण बांटे गए। उपकरण पाकर बच्चों के चेहरे खिले नजर आए। सीडीओ अभिषेक कुमार व विधायक ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कैंप में 188 दिव्यांग बच्चों को 229 उपकरण दिए गए। इनमें ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, सीपी चेयर, ब्रेल किट, स्मार्ट केन, टीएलएम किट, कान की मशीन आदि सहायक उपकरण शामिल रहे। यह उपकरण एलिम्को कानपुर के सहयोग से बांटे गए। फूलबेहड़, नकहा, बेहजम, लखीमपुर, बांकेगंज आदि ब्लाकों के बच्चों को उपकरण बांटे गए। उपकरण के लिए सुबह ही बच्चे पहुंच गए। इसके अलावा पीएमश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.