भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मायागंज अस्पताल के ओपीडी में बुधवार को कुल 1866 मरीजों का इलाज हुआ। सुबह नौ बजे से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। जबकि दस बजे से डॉक्टरों के चेंबर, एक्सरे व अल्ट्रासाउंड जांच सेंटर, इंजेक्शन रूम, दवा वितरण केंद्र पर मरीजों की लंबी लाइन दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक लगी रही। सबसे ज्यादा मेडिसिन ओपीडी में 494 मरीजों का इलाज हुआ। इसके अलावा हड्डी रोग की ओपीडी में 281, सर्जरी ओपीडी में 156, स्त्री और प्रसव रोग की ओपीडी में 153, नेत्र ओपीडी में 141, कान, नाक व गला रोग ओपीडी में 107 व त्वचा एवं रति रोग ओपीडी में 129 मरीजों का इलाज हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...